मैं आज भी दोस्त मानता हूं, लेकिन... योगराज सिंह के 'गोली कांड' पर पहली बार बोले कपिल देव
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- भारत के क्रिकेट आइकॉन कपिल देव ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह द्वारा किए गए विवादित 'गोली कांड' वाले बयान पर पहली बार विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया दी है। कपिल ने साफ कहा कि वे योगराज को आज भी दोस्त मानते हैं, लेकिन जीवन में कड़वेपन को जगह देने के पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि योगराज सिंह लंबे समय से अपने अटपटे और विवादास्पद बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इनमें सबसे चर्चित रहा वह बयान, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कपिल देव के हरियाणा, नॉर्थ जोन और भारतीय टीम के कप्तान बनने के बाद उन्हें बिना किसी वजह ड्रॉप कर दिया गया। नाराजगी में योगराज ने कहा था कि उन्होंने पिस्तौल लेकर कपिल देव के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-9 वाले घर पहुंचकर उन्हें खूब गालियां दी थीं। इस बयान ने उस समय क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.