मैं अब भी वहीं खड़ा हूं, आज किस हाल में है नेपाल की आपदा को चुनौती देने वाला घर
काठमांडू, अगस्त 31 -- नेपाल में जल प्रलय ने बहुत कुछ तबाह कर दिया। इस बीच एक घर काफी चर्चा में रहा। हर तरफ से खतरनाक ढंग से पानी से घिरा यह घर लहरों को झेलता रहा। लेकिन यह गिरा नहीं। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें नजर आ रहा था कि घर के अंदर तमाम लोग बेचैनी से टहल रहे थे। वह लोग यही दुआ कर रहे थे कि उनकी जान बच जाए। आसपास बहुत कुछ पानी के साथ बहकर आते मलबे की भेंट चढ़ गया। लेकिन यह घर पूरी तरह से सुरक्षित रहा। अब इस घर के कुछ ताजा विजुअल्स भी आए हैं। इन विजुअल्स में वह हरे रंग का घर नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बगल में नदी की धारा बह रही है। तबाही का मंजर अब भी उसी तरह से है। हर तरफ मलबा और गाद भरी पड़ी दिखाई दे रही है। तबाही के निशान इस घर की दीवारों पर भी हैं। काफी ऊपर तक कीचड़ और गंदगी दिखाई दे रही है। इन सबके बावजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.