मैं अपनी लाइफ में कुछ अच्छा नहीं कर पाया...लिख फांसी पर झूला जनसेवा केंद्र संचालक
हमीरपुर, अप्रैल 14 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। 'मैं अपनी लाइफ में कुछ अच्छा नहीं कर पाया,मेरे मरने के बाद जो भी लोन चल रहे हैं, मेरा डेथ सर्टिफिकेट बैंक में जमा कर देना लोन भरने की जरूरत नहीं है। मुझे माफ करना...' ये अंतिम शब्द हैं एक जनसेवा केंद्र संचालक के जिसने सोमवार रात बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने आखिरी शब्द लिखे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मकान बेटी के नाम कर देना...लिख फांसी पर झूला जनसेवा केंद्र संचालक कांशीराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अंकित कुमार ओमर कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.