मैं अपनी बेटी को दान करना चाहती हूं... 17 दिन की बच्ची लेकर नर्सिंग होम पहुंची मां, बताई ये कहानी
संवाददाता, नवम्बर 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। एक मां की गोद में 17 दिन की दुधमुंही बेटी थी और दिल में एक ही डर था कि कहीं मेरी बेटी भूखी न रह जाए। इसी डर ने उसे गुरुवार शाम घर से निकलने पर मजबूर कर दिया। भाभी के साथ वह अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंची और कहा कि वह अपनी बेटी को दान करना चाहती है, ताकि उसे बेहतर परवरिश मिल सके। उसकी ये बात सुनकर नर्सिंग होम वाले हैरान रह गए। उन्हें लगा कि महिलाएं बच्ची को बेचने आई हैं। इसी डर से नर्सिंग होम स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दे दी। नर्सिंग होम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को बच्ची समेत अपने साथ थाने ले लाई। पुलिस ने जब थाने लाकर महिला से पूछताछ की तो कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। लंबी काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने देर रात बच्ची को उसी मां के ही सुपुर्द कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.