मैंने विकास दुबे का हश्र देखा है, बेवफूक मत बनाओ; सरेंडर पर पुलिस से बोला था ट्रिपल मर्डर का आरोपी
आजमगढ़, सितम्बर 24 -- चंद्रप्रकाश उपाध्याय आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी अरविंद सिंह के एनकाउंटर से पहले उसे सरेंडर करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक मनाया था। इस दौरान पुलिस ने कहा था कि सुनो अरविंद, समर्पण कर दो। तुम्हें कुछ नहीं होगा। अपना नहीं तो कम से कम बच्चों का ख्याल करो। वे भूख-प्यास से बिलख रहे हैं। उनकी हालत खराब है। हम तुम्हें कुछ नहीं करेंगे...। कुछ देर तक शांति रही। इसके बाद घर के अंदर से आवाज आई, मैंने विकास दुबे का हश्र देखा है। बेवकूफ मत बनाओ पुलिसवालों... आप लोग छोड़ते किसको हैं? बाहर निकलते ही गोली मार देंगे। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे पत्नी और पुजारियों की हत्या करने के बाद तीन बच्चों के साथ खुद को घर में बंद करने वाले आरोपी अरविंद सिंह ने पुलिस और परिजनों के समझाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.