मैंने बेटे को मार डाला...कत्ल के बाद गांव में चिल्लाया खूनी पिता; शराब की लत से था परेशान
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। शराब को लेकर दोनों के बीच घर में झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद घर में सो रहे बेटे के सिर पर आपा खो चुके पिता ने ताबड़तोड़ लाठी बरसा दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की हत्या के बाद आरोपी पिता ने गांव में चिल्लाकर कहा कि उसने बेटे की हत्या कर दी है। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये खौफनाक वारदात बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के खंदोई गांव का है। यहां रहने वाले चंद्रवीर का बेटा 30 साल का सुमित शराब का आदी था। पिता चंद्रवीर, बेटे की इस लत से काफी परेशान थे। इसी बात को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी। पुलिस के मुताबिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.