मैंने बचपन से संजोया था ये सपना...डेब्यू टेस्ट में POTM बनकर मानव सुथार ने ली चैन की सांस
मुल्लांपुर, जून 8 -- अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के खब्बू स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में निरंतरता और धैर्य ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी और 300 रन की विशाल जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुथार को मैच में सात विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया। सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट झटके। पहली पारी में 152 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी मात्र 112 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी।'ये सपना मैंने बचपन से संजोया था' सुथार ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''सबसे महत्वपूर्ण सबक यह है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.