वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर पवित्र गुरुवार को शहर के चर्चों में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मोडी थर्सडे पर कैंटोंमेंट स्थित महागिरजा में विशेष अनुष्ठान के दौरान बिशप यूजीन जोसेफ ने प्रभु यीशु की परंपरा को जीवंत करते हुए 12 शिष्यों के पैर धोए। 'मैंने प्रभु और गुरु होकर भी धोए पैर तुम्हारे.' गीत के बीच जब यह अनुष्ठान हो रहा था, तब माहौल पूरी तरह भावुक और भक्तिमय हो गया। शिष्य संकोचवश अपने पैर पीछे खींच रहे थे, लेकिन जैसे ही बिशप ने उनके पैर धोए, उनकी आंखें नम हो गईं। वे प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और बलिदान को याद कर भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर बिशप ने कहा कि पवित्र गुरुवार का संदेश यही है कि हर व्यक्ति को एक-दूसरे की सेवा करनी चाहिए। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के पैर धोकर यही सिखाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.