मैंने गर्भ गिरा दिया.पत्नी के फोन कॉल से खुला राज; अजमेर में 6 साल बाद दर्ज हुई FIR
अजमेर, अगस्त 13 -- अजमेर में करीब छह साल पुराने एक मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना गर्भपात करा लिया। मामला यहीं नहीं रुका। पति ने आरोप लगाया कि उसे पत्नी के गर्भपात की जानकारी फोन पर मिली और बाद में अस्पताल के दस्तावेजों से उसे कई बातें पता चलीं। पुलिस ने अब अदालत के आदेश पर पत्नी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का है। करीब छह साल पहले हुई इस घटना को लेकर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 अजमेर के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। शिकायत में पति ने पत्नी, उसकी मां और अस्पताल से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, गर्भपात के लिए पति की सहमति कानूनी रूप से आवश्यक थी या नहीं, यह अलग कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.