नई दिल्ली, मार्च 24 -- महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कल्याण के लिए '35 करोड़ रुपये का कमीशन' छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इसके कारण कई लोग साइकिल छोड़ फॉर्च्यूनर से चलने लगे हैं। गायकवाड़ विभिन्न दलों के 600 कार्यकर्ताओं के एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल करने के लिए रविवार को चिखली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। खुद को एक प्रभावशाली विधायक बताते हुए गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी को परेशान करने के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी ताकत का उपयोग आम लोगों की मदद और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए करता हूं। जो कार्यकर्ता पहले मेरे साथ साइकिल पर चलते थे, वे अब फॉर्च्यूनर कार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.