मैंने इस तरह की बैटिंग जीवन में नहीं देखी., अभिषेक- वैभव के प्रदर्शन से अय्यर हैरान, कहा- मैं सोच रहा था.
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरीके की बल्लेबाजी की उसे देखते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर हैरान हो गए। उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जीवन में कभी नहीं देखी। अय्यर ने पांच ओवरों में 100 रन बना देने को काफी हैरानी भरा बताया और अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यंवशी की तारीफ की। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी हुई। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। उन्होंने 236.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, वहीं अभिषेक शर्मा उनसे भी खतरनाक निकले। सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.