नई दिल्ली, अगस्त 28 -- कोलंबो टेस्ट में ड्रॉ होने से भारतीय टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के पास दोनों मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में आने का शानदार मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। हालांकि, दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। भारत के ड्रॉ खेलने के बाद अब तमाम दिग्गज सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तो शुभमन गिल की कप्तानी पर ही सवाल खड़े कर दिए।भारतीय टीम नजर आई लाचार पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि कोलंबो में चुनौतीपूर्ण अंतिम दिन भारत का मार्गदर्शन करने के लिए शुभमन गिल के आसपास पर्याप्त अनुभवी खिलाड़ियों नहीं थे। कैफ ने कहा-"बीच में कहीं ख...