नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- शादियों में दुल्हन की एंट्री और जयमाला के वक्त बजने वाले कैलाश खेर के इस मशहूर गाने को सुनकर शायद ही किसी के मन में इसकी कहानी का ख्याल आता होगा। इस गाने के बोल भले ही दूल्हा-दुल्हन के मिलन का एहसास कराते हों, लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद भावुक और जिंदगी-मौत से जुड़ी है। कैलाश खेर ने बताया है कि उन्होंने यह गाना किसी शादी या प्रेम कहानी के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता देवगमन पर लिखा था।कौन-से गाने की बात हो रही है? कैलाश खेर ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा, "'पिया घर आवेंगे'...इस गाने पर लोग रील बनाते हैं और बोलते हैं, ये गाना कैलाश खेर का है। ये शादियों में गाने के लिए नहीं होता, ये दुनिया से जाने के लिए होता है। कभी-कभी हमारी टीम दिखाती है वो रील। वे कहते हैं, उनकी मां जब चली गई थीं तब कैलाश खेर ने अपनी म...