मैंगो व पूल पार्टी में बच्चों ने की मस्ती
अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़। श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित एक दिवसीय पारिवारिक परिचय व भ्रमण कार्यक्रम हर्ष उद्यान रिसोर्ट में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक प्रीतेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी परिवारजनों के लिए विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए विशेष रूप से मस्ती भरे झूले लगाए गए, वहीं समस्त सदस्यों के लिए मैंगो पार्टी एवं पूल पार्टी का आनंददायक आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रांजुल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिवारों के बीच आपसी परिचय, सामूहिक सहभागिता, अंताक्षरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रखर गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग, अभिनव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अंकुर, नितिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.