मैंगो पूल पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल
मेरठ, मई 20 -- सरधना नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मैंगो पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर मस्ती की। बच्चों के लिए विशेष रूप से प्लास्टिक के टब में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बच्चों ने नहाकर भीषण गर्मी से राहत महसूस की। बच्चों ने एक-दूसरे को आम और जूस पिलाकर खूब मस्ती की। विद्यालय प्रबंधक मुदस्सर राणा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मौसम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन, आपसी सहयोग और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी है। यह भी पढ़ें- नन्हे-मुन्नों ने कैनवास पर बिखेरे यादों के रंग प्रधानाचार्य उरुशा खान ने भी बच्चों का मनोबल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.