मैंगल्स रोड में 17.53 करोड़ की लागत से पुलिस गेस्ट हाउस बनेगा
पटना, अगस्त 29 -- पटना के मैंगल्स रोड स्थित बिहार पुलिस एसोसिएशन प्रांगण में करीब 17.53 करोड़ की लागत से पुलिस गेस्ट हाउस बनेगा। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने इसके नक्शे पर सहमति देते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेसमेंट में 40 गाड़ियों की पार्किंग क्षमता वाले इस पुलिस गेस्ट हाउस में अटैच बाथरूम वाले 66 कमरे और पांच बेड वाले 12 कमरे का निर्माण होगा। इसमें 500 से अधिक व्यक्तियों के बैठने की क्षमता का बड़ा हॉल और मंच, 125 व्यक्तियों की क्षमता का मीटिंग हॉल, तीन कैफेटेरिया, जिम हॉल, योगा हॉल, किचेन व डाइनिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं होंगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष का अलग-अलग चैंबर भी होगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.