पटना, अप्रैल 11 -- पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के ठहरने को लेकर राजधानी के दो मैंगल्स रोड स्थित बिहार पुलिस एसोसिएशन कार्यालय प्रांगण में गेस्ट हाउस डोरमेटरी का निर्माण होगा। डीजीपी विनय कुमार की अध्यक्षता में गठित बिहार पुलिस केंद्रीय प्रशासी समिति ने इसकी सहमति दी है। इसके उपरांत पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की सीएमडी सह डीजी को पत्र लिख कर अग्रेतर कार्रवाई का अनुरोध किया है। अब निगम के स्तर पर भवन निर्माण को लेकर नापी, नक्शा व डीपीआर सहित अन्य कार्रवाई की जायेगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के मुताबिक यह गेस्ट हाउस पांच मंजिला होगा, जिसमें एसी युक्त 50 से अधिक कमरे होंगे। इसमें बिहार के सभी जिले सहित अन्य राज्यों से आने वाले पुलिसकर्मियों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.