मेड़ विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट एफआईआर दर्ज
बगहा, जून 15 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के पीपरा कुट्टी भेड़िहारी (पाल टोला) गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में सोमवार को मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से धुपा देवी, पति सुरेंद्र प्रसाद पासी ने कहा है कि वह अपने खेत में सफाई कर रही थी, तभी गांव के तेज प्रताप, संतोष पासी, दीनदयाल, दुर्गा कुमारी, देवराज पासी, बंदनी कुमारी, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, समीरका देवी और दयासागर पासी वहां पहुंचे। गाली-गलौज और मारपीट की तथा गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। दूसरे पक्ष की ओर से संतोष कुमर पासी की पुत्री दुर्गा कुमारी ने कहा है कि रविवार सुबह धुपा देवी और राजन पासी खेत की मेड़ काटने लगे। विरोध करने पर दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.