प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 22 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव निवासी विश्व दीपक त्रिपाठी ने एसडीएम न्यायलय में वाद दायर किया। ऐंधा गांव स्थित हीरागंज निवासी वंशीलाल से भूमि का जरबयाना लिया था। 5 अगस्त 2027 को नायब तहसीलदार ने भूमि सीमांकन, मेड़बंदी करा कब्जा दिलाया था। कुछ लोगों ने जमीन पर किए गए घेराव को तोड़कर साक्ष्य गायब कर दिए। कंटीला तार लगाकर रास्ता बाधित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब वह 14 जुलाई 2025 को मौके की वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम के आदेश और पीड़ित विश्व दीपक त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने बच्चा सरोज, विनोद सरोज, छोटेलाल उर्फ टिन्ने सरोज, बृजेंद्र सरोज, सुनील सरोज को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.