मेड़बंदी तोड़ने, जानलेवा धमकी में 13 के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा क्षेत्र निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी विनोद सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बैनामे से अर्जित भूमिधरी जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में मेड़बंदी कराई जा रही थी। तभी विपक्षी पहुंचे जो मेड़बंदी हुई थी उसे तोड़ दिया। दोबारा मेड़बंदी करने पर पति और देवर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता मिथलेश कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने तेज बहादुर, तीरथ लाल, पदारथ, अमृत लाल, केदार, बद्री प्रसाद को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.