मेड़बंदी के बाद मेड़ काटने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 2 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ निवासी रमेश चंद्र ने विपक्षियों पर उनके जमीन पर उपजिलाधिकारी के आदेश से हुई मेड़बंदी के बाद मेड़ काटकर फेंकने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त गाँव निवासी रमेशचंद्र कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी आराजी 139 में मेडबन्दी हेतु उपजिलाधिकारी न्यायालय से सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में अपने जमीन पर मेड बंदी कराई। किंतु मेडबंदी होने के बाद सभी चले गए तो विपक्षी गण राकेश, ओम प्रकाश, गोपी, धर्मराज, संध्या मेड काटकर फेंकने लगे। जब मौके पर विरोध किया तो इन लोगों ने गाली गलौज देते हुए वहां से चले जाने के साथ जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.