फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: जिंदा को मृत दिखाकर हड़पी जमीन, फूटा लोगों का गुस्सासमाधान दिवस का आयोजन डीएम के पहुंचते ही फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुल 189 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग के आए। प्रेम नगर निवासी पीड़ित महेंद्र पाल सिंह ने डीएम से फरियाद की कि उनकी बहलोलपुर में स्थित भूमि की मेड़बंदी का आदेश 2 साल पहले हुआ था। मई 2024 में कच्ची पैमाइश भी हो चुकी थी, लेकिन पक्की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक द्वारा लगातार सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी। न देने पर 2 साल से काम लटकाया हुआ था। इस ...