मेड़बंदी के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप
कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। तहसील क्षेत्र के ग्राम अहिरुआ राजा रामपुर के निवासी किसान अनुरूद्ध कुमार ने तहसील के कानूनगो पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन की मेड़बंदी के लिए 28 मार्च 2026 को आदेश हुआ था, जिसके काम को पूरा करने के नाम पर एक कानूनगो ने 27,000 रुपये और दूसरे कानूनगो ने 12,000 रुपये की अवैध वसूली की। किसान ने बताया कि रुपये देने के बाद काम करने का भरोसा दिया गया था, मगर महीनों बाद भी काम नहीं हुआ और वे लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र विशुनगढ़ मौके पर पहुंचे तो थे, लेकिन वे बिना नियमानुसार सीमांकन किए ही वापस लौट आए। अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है कि किसी अन्य निष्पक्ष राजस्व निरीक्षक के जरिए उनकी भूमि की पैमाइश तत्काल करवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.