सीतामढ़ी, मई 10 -- सीतामढ़ी। मेहसौल आरओबी का निर्माण पूरा नहीं होने से शहरवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे गुमटी पर हर दिन लंबा जाम लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को झेलनी पड़ रही है। अब केवल नई-नई डेडलाइन नहीं, बल्कि आरओबी का वास्तविक संचालन चाहते हैं। रविवार को भी सुबह और दोपहर में करीब आठ घंटे जाम लगा रहा। जिससे शहरवासियों को परेशानी हुई। मेहसौल रेलवे गुमटी शहर की सबसे व्यस्त क्रॉसिंग मानी जाती है। यहां दिनभर ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक बार-बार बंद होता है। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। रोज सुबह स्कूल व दफ्तर के समय तथा शाम को व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है।म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.