मोतिहारी, मार्च 14 -- मेहसी, निज संवाददाता। जय बजरंग थाना क्षेत्र के मरुआबाद गांव निवासी 60 वर्षीय महिला कलावती देवी की शुक्रवार की रात्रि संदिग्ध तरीके से हुई मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। मृतक के दोनो पुत्र एक दूसरे पर अपनी मां की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर जय बजरंग थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कलावती देवी के दो पुत्र शिव पूजन बैठा व अवधेश बैठा टोलासेवक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों एक ही आंगन में अलग अलग रहते हैं। मृतक कलावती देवी अपने बड़े पुत्र शिव पूजन बैठा के साथ रहती थी। घर सहित अन्य ज़मीन कलावती देवी के नाम से ही है। छोटे पुत्र अवधेश बैठा को ऐसा लगता था कि मां बड़े भाई के साथ ...