मोतिहारी, अप्रैल 1 -- मोतिहारी। वन प्रमंडल मोतिहारी के चकिया वन क्षेत्र का भीमलपुर जंगल के लिए पहुंच पथ की समस्या अब समाप्त होगी। इसके लिये भूमि चिन्हित कर ली गयी है। सरकार ने भी डीएम से पहुंच पथ की भूमि की रिपोर्ट मांगी है। ताकि जंगल को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए सके। जाये। डीएफओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि मेहसी सीओ व चकिया एसडीओ ने भी पहुंच पथ की भूमि चिन्हित कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। जंगल के लिए पहुंच पथ नहीं रहने से इसका विकास अवरुद्ध हो रहा था। वन विभाग की योजना इसे जैव विविधता पार्क के रुप में विकसित करने की है। इस क्षेत्र से लुप्त हो रहे व मेडिकल महत्व के पौधों को रिस्टोर करने की भी योजना है। वन प्रमंडल कार्य क्षेत्र वन भूमि के रूप में भीमलपुर जंगल आता है । वहां 15 वर्ष पूर्व बालू का टीले पर पौध रोपण कर वन का रुप द...