रामपुर, अप्रैल 8 -- शाहबाद। निकाह से पहले लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के सामने ऐसी मांग रख दी, कि उन्हें बारात वापस लाना पड़ी। दरअसल, लड़की पक्ष ने मेहर बंधते समय पूरा मकान मांग लिया। कहा कि पूरा मकान मेहर में लिखाएंगे, तब निकाह होगा। पहले काफी देर मान-मनौव्वल चला, तब नहीं माने तो तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पंडाल में ही कुर्सियां चल पड़ीं। इसके बाद बिना दुल्हन बारात लौट आई। हालांकि बाद में शाहबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वसीम खां गांव पहुंचे और लड़की वालों को समझाया। जिसके बाद ग्राउंड फ्लोर नाम करने पर बात बन गई और मंगलवार तड़के करीब तीन बजे निकाह पढ़ा गया। मामला सोमवार रात का है। शाहबाद के मोहल्ला तकिया से सैफनी थाना क्षेत्र के मधुपुरी में बारात गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की लव मैरिज थी, लिहाजा पहले से कुछ भी तय नह...