मेहरौना घाट से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एनएच-227 ए पर अतिक्रमण गंभीर
सीवान, जून 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में न सिर्फ एनएच बल्कि जिला व कई प्रखंड मुख्यालय भी अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से कराह रही हैं। अतिक्रमण हटाने के मामले में जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड व नगर निकाय प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारी के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान महज कोरम बनकर अबतक रहा है। बहरहाल, जिले में मेहरौना घाट से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एनएच-227 ए रामजानकी मार्ग का हिस्सा है। इस मार्ग पर मुख्य रूप से गुठनी मोड़, सिसवन ढाला, महादेवा व बबुनिया रोड पर अतिक्रमण की समस्या बेहद गंभीर है। सड़कों के किनारे अवैध दुकानें, ठेले-खोमचे व जगह-जगह निर्माण सामग्री रखे जाने से सड़क संकरी हो गई है। यह भी पढ़ें- एनएच 431 : अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और बालू-गिट्टी कारोबार ने बढ़ायी वाहन चालकों की परेशानी लोग बताते हैं कि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.