संभल, मार्च 3 -- मेहराना गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण पशुओं के चारे के लिए पूराली उठाने लगा। जैसे ही पूराली हटाई गई, उसके नीचे सांप दिखाई दिए। अचानक सांप निकलते देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत दूसरे गांव के ही सांप पकड़ने वाले जाबुल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जाबुल मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ चारों सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। सांप पकड़ने के बाद जाबुल ने सभी सांपों को गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.