हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- भानु जोशी, भवाली। मेहरागांव स्थित श्री हरि चेतन कुटीर में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामायण पाठ के समापन के उपरांत यहां भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।इस अवसर पर महन्त मुख्यत्यार पुरी महाराज, महंत मनसा पुरी महाराज, दयानंद सरस्वती महाराज, शंकरानंद पुरी महाराज, हंसराज पुरी महाराज, भागीरथ गिरी महाराज एवं अर्जुन गिरी महाराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...