नैनीताल, अप्रैल 12 -- भवाली। मेहरागांव स्थित श्री हरि चेतन कुटीर में रविवार को कलश यात्रा के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर कलश यात्रा निकाली। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन महंत मुख्यत्यार पुरी के सानिध्य में किया जा रहा है। महंत मंसापुरी महाराज ने बताया कि कल मंगलवार 14 अप्रैल को भंडारा लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दयानंद सरस्वती जी महाराज, शंकरानंद पुरी महाराज, हंसराज पुरी महाराज, भागीरथ गिरि महाराज, अर्जुन गिरि महाराज आदि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...