मेहरवा महादेव मंदिर परिसर में लगी आग
जौनपुर, अप्रैल 26 -- मछलीशहर। शनिवार की दोपहर नगर के मेहरवा महादेव मंदिर प्रांगण और उससे सटे हुए बगीचे में कुछ अराजक तत्वों ले सिगरेट पीकर फेंक दिया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर का प्रांगण धू धू कर जलने लगा। बगीचे में भी आग की लपटें तेज होने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व शैलेश मोदनवाल, अशोक, जगन्नाथ आदि के द्वारा सूझ बूझ का परिचय दिया गया। तुरंत पंपिंग सेट चलाकर आग पर पानी डाला गया। जिससे शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बगीचे में लगे पेड़ पौधों को भारी क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में लगी आग, सामान जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.