मेहरमा सीएचसी में दंत चिकित्सा सेवा प्रारंभ होने से लोगों में खुशी
गोड्डा, मई 29 -- मेहरमा, एक संवाददाता। लंबी प्रतीक्षा के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत हो जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि यहां दो दंत चिकित्सक डॉ प्रणव राज एवं डॉ प्रिया रानी पदस्थापित थीं। परन्तु उपकरण व अन्य सुविधा सामग्री के अभाव में दंत चिकित्सा से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे थे। बीते दिनों यहां डेंटल चेयर, फोरसेफ, स्कॉलर सहित जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यहां दांत की सफाई, मुंह और और दांत का चेकअप, मुंह का कैंसर जांच, दांत बचाने और निकालने की भी व्यवस्था है। बताया कि डेंटल युनिट से संबंधित ज्यादातर सामान उपलब्ध हो चुका है। शेष जरूरी अन्य सामानों के आपूर्ति की मांग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.