गोड्डा, मई 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को अंचल मुख्यालय स्थित प्रधान भवन में प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने की। बैठक में प्रधानों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बात पर सहमति बनी की समस्याओं से अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो को अवगत कराते हुए निदान का आग्रह किया जाए। इस अवसर पर मोहम्मद सत्तार, जयप्रकाश भगत, रंजीत कुजूर, मोहम्मद खलील, राजकिशोर सिन्हा, जय किशोर सिंह सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...