मेहरमा पुलिस ने घर से दो देसी कट्टा की जब्त
गोड्डा, अप्रैल 7 -- मेहरमा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघाड़ी के निरंजन मंडल (65 वर्ष) के घर से मेहरमा पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद करते हुए गृह स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने सोमवार को दी। इस दौरान मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज एवं पुअनि सत्यदीप मुख्य रूप से मौजूद थे। बताया कि अभियुक्त की बहू फूलन देवी (40 वर्ष) पति जितेंद्र कुमार मंडल ने रविवार की शाम थाना में आकर शिकायत की, कि उनके ससुर अपने घर में दो अवैध देसी कट्टा रखे हुए हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल वहां भेजा गया। जहां निरंजन मंडल की निशानदेही पर उसके घर से दो अवैध द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.