गोड्डा, जनवरी 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार को थाना क्षेत्र के चौक-चौराहों, स्थानीय हाट बाजारों सहित विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा डायल 112 आपातकालीन सेवा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों को डायल 112 की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं आपात स्थिति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि डायल 112 एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसके माध्यम से पुलिस, एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत डायल 112 पर कॉल करें और सही जानकारी दें।ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। इस दौरान पुअनि सत्यदीप, सअनि सहदेव प्रसाद सहित अन्य मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.