शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। टाउन हॉल में शहीदों की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में एक सप्ताह बीतने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जेसीबी मंगवा कर मूर्तियों को तुड़वाने वाले संविदा कर्मी पर अब तक न विभागीय कार्रवाई हुई ना पुलिस हाथ डाल रही है। टाउन हॉल में 22 मार्च की देर रात शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था। जगह-जगह प्रदर्शन हुए मूर्तियां जमीन में पड़ी होने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कलेक्ट्रेट से लेकर नगर निगम कार्यालय तक जमकर प्रदर्शन किया गया और पुतले फूंके गए इस मामले में एई और जेई को सस्पेंड भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर फर्म के खिलाफ मुकदमा लिखा गया वहीं जेसीबी मंगवाकर मूर्तियां तुड़वाने वाले संविदा कर्मी के नाम की जानकारी होने ...