रुडकी, फरवरी 19 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी गांव में सगाई कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने मेहमानों पर फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने घर पर पत्थर और ईंटें भी फेंकीं थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित जाविद उर्फ भूरा निवासी लिब्बरहेड़ी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 3 फरवरी को उनके घर पर कार्यक्रम चल रहा था। पुरकाजी से आये मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले के शमशाद उर्फ मुच्छू, रेशम, आरिफ, गुलजार तथा अन्य अज्ञात आरोपियों ने कट्टे लेकर मेहमानों पर फायरिंग कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...