नई दिल्ली, जुलाई 29 -- शादी में शानो-शौकत, दिखावा का चलन दिन पर दिन और भी ज्यादा होता जा रहा है। कपड़े, गहने और जेवर से अलग अब सजावट, रिटर्न गिफ्ट, डेस्टिनेशन वेडिंग, खाने-पीने की चीजों पर लोग अंधाधुंध पैसा बहाते हैं। जबकि कोई भी मेहमान शादी खत्म होने के बाद इन चीजों को पूछता तक नहीं है। यहां तक कि शादी में आए गेस्ट कई बार इन चीजों को नोटिस तक नहीं करते। लेकिन लोग केवल दिखावे के लिए इन पर खर्च करते हैं। शादी के बजट को इन चीजों पर खर्च करना एक तरह से फिजूलखर्ची है। अगर इन चीजों पर पैसे नहीं वेस्ट किए तो भी वेडिंग फंक्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।शादी का कार्ड, इनविटेशन बॉक्स आजकल शादी का इनविटेशन भी काफी रॉयल होता है। लोग अपने बेटा-बेटी की शादी का न्योता किसी महंगे इनवाइट बॉक्स में भिजवाते हैं, जो काफी आर्टिस्टिक होता है। लेकिन सच्चाई ये हैं...