बागपत, मई 22 -- छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव में गाली-गलौच, पथराव और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने मेहमानों की कार पर भी पथराव किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उनके घर पर लड़की को लेने के लिए कुछ मेहमान गाड़ी लेकर आए हुए थे। इसी दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मेहमानों की गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों ...