लोहरदगा, जून 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र स्थित बाघा नदी से बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अथवा उरांव लगभग 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बिरसाई उरांव, ग्राम बरकड़ी, थाना घाघरा, जिला गुमला निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि अथवा उरांव अपनी बहन बाबी उरांव के घर ग्राम बाघा सिंगपुर, थाना लोहरदगा में मेहमानी के लिए आए हुए थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वह घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बाघा नदी में एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना चौकीदार के माध...