मेहनत ही सफलता की कुंजी: हरेंद्र सिंह
धनबाद, मई 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों और गुरुजनों का मान बढ़ाया है। आगे भी इसी लगन से नई ऊंचाइयां हासिल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। असफल छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अंक जीवन की अंतिम पहचान नहीं हैं। निरंतर प्रयास से सफलता संभव है। विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनसे आत्मविश्वास बनाए रखते हुए आगे बढ़ने और मेहनत जारी रखने का आग्रह किया है। कहा कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और मेहनत ही सफलता की कुंजी हैं। यह भी पढ़ें- जेवीएम श्यामली के छात्रों ने किया दमदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- कम अंक सफलता का अंत नहीं, नई शुरुआत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.