रिषिकेष, मार्च 30 -- नींब करौरी नगर स्थित नवचेतना एकेडमी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल व ग्राम प्रधान किशोरी पैन्यूली ने अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। वहीं अभिभावकों ने भी इस अवसर को अपने लिए गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने कहा जो विद्यार्थी लगातार मेहनत करते हैं वही जीवन में आगे बढ़ते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.