बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय। लोहिया नगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में चेतना सत्र के सेशन में भारतीय सेना के नव चयनित जवान व संस्थान के छात्र मनीष कुमार को सम्मानित किया गया। कुछ माह पूर्व लोहिया नगर निवासी मनीष कुमार का सेलेक्शन इंडियन आर्मी में सैनिक के पद पर हुआ। कंप्यूटर स्किल्ड होने के कारण इंटरव्यू के रास्ते पुनः इनका सेलेक्शन सेना के कार्यालय में हुआ। मनीष कुमार ने कहा कि पढ़ाई के किसी भी क्षेत्र में धैर्य पूर्वक समय देकर अगर आप मेहनत करते हैं तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से ही इस देश के नागरिक चैन की नींद सो पाते हैं। इनके देश के प्रति समर्पण की भावना का हर देशवासी कायल है। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रथम परमार, खुशी, लक्ष्मी, नमिता, नेहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.