मेहनत से करें पढ़ाई,मिलेगी सफलता: पूर्व सांसद
रांची, मई 25 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राम टहल चौधरी ने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता जरूर मिलती है। वे सोमवार को राम टहल चौधरी इंटर कॉलेज और शिवाजी प्रतिभा विकास द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की। मौके पर कॉलेज निदेशक डॉ. पारस महतो, प्राचार्य बी.बी. नीरज, प्राचार्या रीता मुक्ता समेत शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.