मेहनत व अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: वीसी
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। वे आईआईटी में रविवार को आयोजित धनबाद कोचिंग एसोसिएशन (डीसीए) के मार्गदर्शन-4.0 कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
छात्रों को सम्मानित करना विद्यार्थियों को सही कैरियर चुनने, उनकी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 522 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आए हैं। इसके बाद भी गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखने की ललक बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.