भागलपुर, फरवरी 25 -- नवगछिया, निज संवाददाता। दयालपुर में बस मैजिक में हुई टक्कर के बाद दुर्घटना में मृत अरविंद मंडल कटिहार जिले के समेली के रहनेवाले थे। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई दिलीप मंडल ने बताया कि मेरा भाई बीते सात वर्षों से गांव के मजदूरों के साथ बिहपुर भट्ठा में मजदूरी करता था। रविवार को घर से काम पर आया था। काम कर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उनका दो छोटे-छोटे पुत्र रोहित और रंजीत है जो पढ़ रहे हैं। मेरा भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। सारे परिवार का दायित्व उसी पर था। उसकी मौत के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई कैसे होगी। उसने बताया कि भैया की मौत की खबर सुनकर भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.