आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम का जश्न गुरुवार को भी जिले के कई विद्यालयों में मनाया गया। शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। विद्यार्थियों ने अपी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता को दिया। शिक्षकों ने भी उनकी हौसला आफजाई की और भविष्य में उन्हें ऐसे मेहनत करके जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एसकेडी के मेधावियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनजहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज क्षेत्र स्थित एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं में सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे स...