नई दिल्ली, अगस्त 31 -- मेहनत खूब होती है, फिर भी घर में पैसा नहीं टिकता है। कई बार वजह किस्मत नहीं, घर की खराब ऊर्जा होती है। फेंगशुई के अनुसार, जब घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा हो जाती है, तो उसका असर पैसे, सेहत और रिश्तों पर पड़ता है। माहौल सही हो, तो काम बनते हैं और धन भी रुकता है। लेकिन कुछ छोटी गलतियां रास्ता बंद कर देती हैं। फेंगशुई अनुसार, केवल 5 बातों पर ध्यान दें, तो फर्क दिख सकता है।मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां सबसे आम गलती यही है कि दरवाजे के पास जूतों का ढेर या कचरा पड़ा रहता है। यह बिखराव घर में आने वाली सकारात्मक और वित्तीय ऊर्जा का रास्ता रोक देता है। मान्यता है कि अवसर दरवाजे तक आकर लौट जाते हैं। ऐसे में द्वार हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। जूतों की रैक हटाकर बंद जगह मे...