उरई, अप्रैल 4 -- एट, संवाददाता। शिक्षा विद्या पीठ पब्लिक स्कूल एट में वार्षिक परीक्षा फल वितरण व अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था पहल फाउंडेशन की वाइस चेयरमेन पुष्पा राठौर, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर पहल फाउंडेशन वंदना सिंह व स्कूल प्रबंधक दीपेंद्र सिंह, रेखा सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित और मां सरस्वती के पूजन के साथ की। मुख्य अतिथियों का स्वागत आयशा व रुबीना ने श्रीमद्भागवत गीता व शाल देकर किया। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार पाने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा जो बच्चे आज पुरस्कार प्राप्त कर रहे है, वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजली नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.